भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कर्नाटक में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत की खुशी पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जश्न के रूप में मना रही है,,,
शहडोल। कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत को लेकर खुशी जाहिर करने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में आज शाम गांधी चौक में मिठाई बांटकर पटाखे फोड़ कर खुशी जाहिर की गई।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेश सत्ता सत्ता पर आई है ।भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कर्नाटक में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत की खुशी पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जश्न के रूप में मना रही है।
आज मुख्यालय में भी न्यू गांधी चौक पर जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों द्वारा पटाखे फोड़ कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया ,एक दूसरे को बधाई दी गई जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा है कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी
उन्होंने यह भी कहा कि देश मे जहां भी अब चुनाव होंगे वहां भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
जनता अब भाजपा के झूठे वादों से तंग आ चुकी है। कांग्रेश के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।
कर्नाटक चुनाव प्रणाम से यह साबित हो चुका है कि आगामी जो भी चुनाव मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में होंगे वहां कांग्रेश को जनता का आशीर्वाद भरपूर मिलेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश सराफ, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज द्विवेदी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या सिंह, सुनील खरे श्रीनिवास तिवारी, हरीश अरोरा कृष्ण चंद्र चतुर्वेदी, विन्द्र तिवारी,जिला प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल, हुसैन अली, सुमित गुप्ता, खिरोधर सोधिया, शिव शंकर शुक्ला,बाल्मीक द्विवेदी अनूप सिंह, सतनारायण साहू, पुष्पराज सिंह अतुल तिवारी, राम लखन, तिवारी तिवारी,नीलू पांडये,मनोज गुप्ता, साकिर फारुखी,जितेंद्र सिंह जित्तू, पुढेन्दू मिश्रा,सिराज खान, हरिशंकर तिवारी,हसीब अख्तर,अशरफ खान, सहित बड़ी सख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे जिनके द्वारा खुशी का इजहार किया गया।