मानवता की पेश की मिसाल एक तरफ वार्ड की 36 समस्याये तो दूसरी तरफ मानवता पेस करते है, सिल्लू व डोली

मानवता की पेश की मिसाल एक तरफ वार्ड की 36 समस्याये तो दूसरी तरफ मानवता पेस करते है, सिल्लू व डोली


शहडोल। वार्ड क्रं.19 के पार्षद सिल्लू रजक ने आज दिनांक 02.मई.2023 को लगभग 70 वर्षीय असहाय बुजुर्ग महिला की म्रृत्यु हो जाने पर पहल करते हुये अंतिम संस्कार हेतु सारी व्यवस्था कर अंत्येष्टि कराई। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 19 में लगभग 70 वर्षीय वृद्ध महिला फूलबाई, जिसका निधन आज दिनांक को हो गया। उस वृद्ध महिला की देखभाल करने वाला तथा रिश्तेदार कोई नहीं था। वृद्ध महिला विगत 35 वर्षो से वार्ड में अकेले शकुन यादव के साथ रहा करती थी तथा पिछले 10-12 दिनों से लकवा से ग्रसित हो गई थी। जैसे ही उसकी मृत्यु की सूचना वार्ड पार्षद सिल्लू  रजक को मिली,उन्होंने तुरंत नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा (डोली) के माध्यम से उनके दाह संस्कार हेतु लकड़ियां उपलब्ध कराई। सिल्लू रजक द्वारा अन्य साथी पार्षद व वार्डवासियो के सहयोग से अग्नि संस्कार हेतु समस्त साम्रगी उपलब्ध करा बुजुर्ग महिला के साथ रहने वाली महिला द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया।



Previous Post Next Post