हम काँग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के नेतृत्व मे आगामी विधान सभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे-डॉक्टर गोविंद सिंह
पार्टी मे अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पार्टी विरोधी कार्य करने वालो को शीघ्र सुधार करने की चेतावनी देता हूँ- सुभाष
शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाक्टर गोविंद सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस जिला प्रभारी विजेंद्र मिश्रा की उपस्थिति मे जिले की तीनो विधानसभाओं मे नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर आगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जैतपुर विधानसभा की बैठक होटल विलासा एवं जयसिंहनगर विधानसभा की बैठक जिला काँग्रेस भवन शहडोल व ब्यौहारी विधानसभा की बैठक ब्यौहारी रेस्ट हाउस मे आयोजित की गई।
तीनो विधानसभाओं के आगामी चुनाव के उम्मीदवारों ने माननीय नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर अपना अपना पक्ष रखा।
तीनों बैठकों मे समस्त काँग्रेसजनों मे उत्साह का माहौल रहा, समस्त कांग्रेसजन ने डाक्टर गोविंद सिंह के समक्ष आगामी विधान सभा चुनाव मे एकजुट होकर पार्टी के हित मे कार्य करने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला के द्वारा दी गई। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के साथ जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, कांग्रेस जिला प्रभारी विजेंद्र मिश्रा, शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय,सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जित्तू,समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम लखन तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष राम कुमार नापित,जिला महामंत्री हनुमान मिश्रा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम,जिला संगठन मंत्री संतोष शुक्ला,पूर्व विधायक रामपाल सिंह, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, हनुमान खंडेलवाल,सुजीत सिंह चंदेल,राजीव शर्मा,उमा धुर्वे, बलमीत सिंह खनूजा,आशीष तिवारी, रामनरेश तिवारी, अभिषेक द्विवेदी,अनूप सिंह, दलपत सिंह, अजय शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुंदर लाल बैस, सौरभ तिवारी मोहम्मद साबिर,नेहा खान, सुष्मिता सिंह, सिमरन कौर, सुगंधिता सराफ,गीता कोल, हरिमोहन तिवारी,रेणुका शुक्ला, हीरालाल प्रजापती, रवि शेखर राव रवि शर्मा,आदी सैकड़ो की संख्या मे काँग्रेसजन उपस्थित रहे।