वर्ष 2003 की मतदाता सूची की जानकारी https://Voter.eci.gov.in बेवसाइट पर

स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न 


Junaid khan - शहडोल। 21 नवम्बर 2025- म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष, 2025 हेतु जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग एवं राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो की उपस्थित में आयोजित कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहडोल जिले में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं एसआईआर कार्य में संलग्न कर्मचारियो द्वारा मतदाताओ से प्राप्त गणना पत्रक के डाटा को बीएलओ ऐप में डिजिटलाइजेशन का कार्य निरंतर जारी है। गणना पत्रक में चाही गई जानकारी एवं मतदाताओ की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE बेवसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है एवं अधिक जानकारी व सहायता के लिए कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 1950 पर कॉल भी कर सकते है। बैठक में निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि श्री विष्णू प्रताप सिंह, श्री राकेश कन्नौजिया, श्री रामनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post