श्री स्वर्णेंदु दास नहीं रहे,अंतिम संस्कार 29 नवंबर को सुबह 10:30 बजे, पुरानी बस्ती, पाँचगांव रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा

श्री स्वर्णेंदु दास नहीं रहे,अंतिम संस्कार 29 नवंबर को सुबह 10:30 बजे, पुरानी बस्ती, पाँचगांव रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा 


Junaid khan - शहडोल। अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में पदस्थ एवं SDLEU के महासचिव श्री स्वर्णेंदु दास का आज सुबह 28 नवंबर को हृदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया। शहडोल सिंहपुर रोड निवासी श्री दास इन दिनों पारिवारिक कार्य से दुर्ग (छत्तीसगढ़) गए हुए थे। प्रतिदिन की तरह वे सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया। श्री दास के आकस्मिक निधन की खबर से पूरा LIC परिवार और कर्मचारी संगठन SDLEU स्तब्ध है। पूर्व से पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे श्री दास के अचानक चले जाने से शहडोल सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर दुर्ग से शहडोल लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार 29 नवंबर को सुबह 10:30 बजे, पुरानी बस्ती, पाँचगांव रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।

Previous Post Next Post