दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। पुलिस ने महिला थाना में प्राप्त एक गंभीर शिकायत के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, आरोपी राजाराम कोल (निवासी अमरहा, थाना सिंहपुर) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-69 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फरियादिया ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर लगभग दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी उसे अपने घर अमरहा भी लाया और वहाँ भी लगातार संबंध बनाता रहा। जब फरियादिया ने शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने इससे साफ इनकार कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए, थाना सिंहपुर पुलिस द्वारा आरोपी राजाराम कोल पिता नरेश कोल, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम अमरहा, थाना सिंहपुर, जिला शहडोल को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका -- उप. निरी. आशीष झारिया के नेतृत्व में थाना सिंहपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
