गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
कलेक्टर ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धाजंलि
Junaid khan - शहडोल। 30 नवंबर 2025- लोकतंत्र सेनानी स्व नरेंद्र दुबे ने 29 नवम्बर 2025 को रात्रि 10 बजे कुषाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। स्व. दुबे का अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शांतिवन श्मशान, बुढार रोड शहडोल में किया गया। ज्येष्ठ पुत्र अमित दुबे ने मुखाग्नि दी। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने लोकतंत्र के प्रहरी स्व. नरेंद्र दुबे के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। 67 वर्षीय स्व. नरेद्र दुबे ने 1970 के दषक में अविभाजित शहडोल जिले से छात्र राजनीति की शुरूआत की थी। उन्होंने प्रखरवक्ता एवं तेज तर्रार छात्र नेता के रूप में अपनी छवि बनाई थी। 1974 में आपातकाल का उन्होंने विरोध किया परिणाम स्वरूप 26 जून 1974 को मीसा एक्ट के तहत उन्हें जेल में भेज दिया गया। 19 महीने तक वे जेल में रहें। जेेल से छूटने के बाद उन्होंने छात्र राजनीति एवं राजनैतिक दलो के लिए कार्य प्रारंभ किया। स्व. नरेंद्र दुबे की मृत्यु का समाचार मिलते ही जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधियो, शासकीय अधिकारियो, सामाजिक कार्यकर्ताओ, पत्रकार अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

