माइलेज भत्ता वृद्धि की मांग पर लोको पायलटों का 48 घंटे उपवास प्रदर्शन शुरू

माइलेज भत्ता वृद्धि की मांग पर लोको पायलटों का 48 घंटे उपवास प्रदर्शन शुरू


Junaid khan - शहडोल। एक जनवरी से 2024 से 50 प्रतिशत डीए बढ़ोत्तरी लागू होने के बाद सभी रेल कर्मियों के टीए में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई लेकिन रनिंग स्टाफ माइलेज भत्ता बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इसको लेकर भूखे रहकर रेल गाड़ियां चलाई और क्रू मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। 48 घंटे मूखे रहकर रेल गाड़िया चलाने के रनिंग स्टाफ ने 2 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे से धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 4 दिसंबर तक चलेगा। प्रदर्शन कर रहे रेल कर्मियों ने कहा कि रेलवे का लोको पायलट एक कर्मचारी नहीं बल्कि भारतीय रेल की रीढ़ है। उनकी मेहनत, त्याग और समर्पण के बिना रेल प्रणाली को सुचारू संचालन सम्भव नही है और यात्रियों को सुरक्षित गन्तव्य स्थल पर पहुंचना भी मुश्किल है। लोको रनिंग स्टाफ की ज्वलन्त समस्याओं को लेकर भारतीय रेल के प्रत्येक महाप्रबंधक कार्यालय व एकीकृत क्रू लाबी के समक्ष 48 घंटे उपवास के साथ बिना गाड़ी बाधित किये भूखे रहकर गाड़ी परिचालन किया जा रहा है। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ के एसोसिएशन के बैनर तले शहडोल क्रू मुख्यालय के सामने में 02 दिसंबर से 04 दिसंबर तक समय 10.00 बजे से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन शाखा सचिव ने कहा कि विरोध प्रर्दशन शुरु हो गया है।

Previous Post Next Post