अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान द्वारा सेंट्रल अकैडमी स्कूल में नैतिक मूल्य एवं गौ सेवा विषयक कार्यशाला का आयोजन

अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान द्वारा सेंट्रल अकैडमी स्कूल में नैतिक मूल्य एवं गौ सेवा विषयक कार्यशाला का आयोजन



Junaid khan - शहडोल। आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में सेंटल एकेडमी स्कूल में एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में विद्यालय के कक्षा 8वी से 12 वी तक के मैथ्स एवं कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मोरल वैल्यूज, सोशल वैल्यूज, नैतिक मूल्यों के साथ-साथ सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त गोवंशों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान की ओर से गौरव एवं कान्हा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल गोवंशों की स्थिति, उनकी पीड़ा तथा उन्हें तत्काल सहायता पहुँचाने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। साथ ही संस्थान द्वारा संचालित रेस्क्यू शेल्टरों और गौ संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से मोरल वैल्यूज, गौ सेवा एवं गौ रक्षा से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। जिन विद्यार्थियों ने सही उत्तर दिए, उन्हें चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और सहभागिता और अधिक बढ़ी। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य में जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, वहाँ रहते हुए गौ सेवा, गौ संरक्षण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को कैसे जीवित रख सकते हैं। वक्ताओं ने बच्चों को करुणा, सेवा भाव और सामाजिक चेतना के महत्व से अवगत कराया। डॉ. संजय मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर संवेदनशील, जिम्मेदार और नैतिक नागरिक का निर्माण करना भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएँ बच्चों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विषय से जुड़े प्रश्न पूछे और गौ सेवा से संबंधित कार्यों में भविष्य में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुई और उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Previous Post Next Post