संकल्प से समाधान अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर प्राप्त करें आवेदन तथा पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित- कमिश्नर
कमिश्नर ने शहडोल जिले में बैठक लेकर विभिन्न विभागों की विभागीय योजनाओ की समीक्षा की
Junaid khan - शहडोल। गुरूवार, 29 जनवरी 2026, को कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय शहडोल के विराट सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभागीय योजनाओ के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी एनआरसी में उपलब्ध बेड में कुपोषित बच्चो को भर्ती कराना सुनिश्चित करें। हाई रिस्क गर्भवती माताओं का चिंहाकन कर प्रसवकाल में होने वाली 4 जांचें सुनिश्चित कराई जाएं। जांच के दौरान हाई रिस्क, एनेमिक तथा हाईपरटेंशन वाली माताओं का चिन्हांकन कर प्रसवकाल के 50 दिन पूर्व से गहन मानीटरिंग कर अस्पताल में भर्ती कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि हाई रिस्क गर्भवती माताओं से संबंधित क्षेत्र के सीएचओ नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य संबंधी फीडबैक लें तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता फॉलोअप करते हुए उनके संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि ऑगनवाड़ी में बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बच्चो के अभिभावको से घर-घर जाकर संपर्क करे और ऑगनवाड़ी केंद्रो में बच्चो की उपस्थिति बढाए। कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि शहडोल जिले में सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की संख्या बढाई जाए एवं सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित व्यक्तियो का फालोअप करते हुए उनका समुचित उपचार कराएं। कमिश्नर ने 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक जिले में चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अभियान का संचालन प्रभावी तरीके से किया जाए। गठित दल घर-घर संपर्क कर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों एवं जन समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर पोर्टल में फीड करें। जिन आवेदनों का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर संभव है उनका निराकरण भी करें। लोगो को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देते हुए उन्हें योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें जिससे प्रत्येक पात्र हितग्राहियो को शासन द्वरा संचालित योजनाओ का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत आयेाजित किये जा रहे शिविरो में समग्र-ईकेवाईसी, फामर्र रजिस्ट्री जैसे अन्य कार्यों को भी जोडे़। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो को प्राथमिकता के साथ अंटेड करें और उसका निराकरण समय-सीमा में कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने पीएम जनमन योजना के तहत किये जा रहे कार्यांे की समीक्षा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत किये जा रहे कार्य गुणवत्ता के साथ हो यह सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्माणाधीन ऑगनवाड़ी भवनों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को दिए। उन्होंने समग्र ई-केवाईसी की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी लोगो के समग्र आईडी बनाए तथा नये लोगो की समग्र आईडी बनाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने नगरीय निकायो में पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासो की समीक्षा कर, निर्माणाधीन आवासो को हितग्राहियो से संपर्क कर जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश भी अधिकारियो को दिए। बैठक में कमिश्नर ने धान के उपार्जन, भण्डारण, परिवहन, खरीदी, जिले में संचालित गौशालाओ, एसएनसीयू में भर्ती बच्चो की स्थिति, अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत राहत राशि का वितरण, छात्रवृत्ति, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम स्व निधि योजना, पीएम उज्जवला योजना, दिव्यांग शिविरो, एमपीआरडीसी के कार्य, जल जीवन मिश्न के कार्याे सहित अन्य विभागो द्वारा किये जा रहे कार्याे की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए विभागीय अधिकारियो को दिए। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत समय सीमा से बाहर होने वाली सेवाओं की नियमित मानीटरिंग की जा रही है। यथा संभव अधिसूचित सेवाओं को समय सीमा में ही दिए जाने के प्रयास किए जाते हैं। आपने बताया कि जिले में वर्तमान में 18 गौशालाएं संचालित हैं। शीघ्र ही 09 गौशालाओं को संचालित कर दिया जाएगा। जिले में चिन्हित कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु संबंधित क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर को बच्चों की नियमित मानीटरिंग करनें तथा उन्हें अभिभावकों के माध्यम से दवाईयां एवं पोषण आहार उनकी डाईट में शामिल कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के विभिन्न घटकों में जो आवास पूरे नहीं हुए हैं। उनकी नियमित रूप से मानीटरिंग करने के निर्देश संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान, एक बगिया मां के नाम तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाए जा रहे आवास, आगंनवाड़ी, वन धन केन्द्र, पहुंच मार्ग, मोबाईल टॉवर, मोबाईल चिकित्सा यूनिट तथा बैगा बस्तियों में घर-घर बिजली कनेक्शन के प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहें।
