अपहरण की सूचना के मात्र 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब
Junaid khan - शहडोल। ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10.02.2026 को दो नाबालिग के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होते ही ब्यौहारी पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए दो अलग-अलग मामलों में अपहृत नाबालिग बालकों को मात्र 12 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। घटना का विवरण दिनांक 10-11.02.2026 की दरम्यानी रात थाना ब्यौहारी में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई - प्रथम प्रकरणः फरियादी द्वारा रिपोर्ट सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 12 वर्षीय पुत्र लापता है व रिश्तेदारों व परिचितों के यहां पता करने पर भी कहीं नहीं मिल रहा। द्वितीय प्रकरणः फरियादिया ने रिपोर्ट दी कि उनका 12 वर्षीय पुत्र लापता है व गांव में सभी जगह तलाश की पर नहीं मिल रहा संबंधी व रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाने पर नहीं मिला रहा। दोनों ही मामलों में ब्यौहारी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी और सघन तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि सूचना मिलने के मात्र 12 घंटे के भीतर दोनों नाबालिग बालकों को रेलवे स्टेशन ब्यौहारी से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। दस्तयाबी उपरांत बालकों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है, जिससे दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। सराहनीय भूमिका- इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में निम्नलिखित की महत्वपूर्ण भूमिका रहीः निरीक्षक जियाउल हक, थाना प्रभारी, ब्यौहारी के नेतृत्व में सउनि. गया प्रसाद कन्नौजे, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह, प्र.आर. हीरा सिंह, प्र.आर. हरपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
