13-14 फरवरी को एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का महादौरा जबलपुर से शहडोल, राजगढ़ से ग्वालियर तक जनआक्रोश सभाएं और कार्यकर्ता संवाद

13-14 फरवरी को एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का महादौरा जबलपुर से शहडोल, राजगढ़ से ग्वालियर तक जनआक्रोश सभाएं और कार्यकर्ता संवाद 


Junaid khan - शहडोल। भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 13 और 14 फरवरी 2026 को प्रदेश के कई जिलों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जबलपुर, कटनी, शहडोल, राजगढ़, ग्वालियर एवं अशोकनगर सहित विभिन्न जिलों में जनसभाएं, संगठनात्मक बैठकें और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 फरवरी की सुबह श्री पटवारी इंदौर से प्रस्थान कर जबलपुर पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सामान्य भेंट होगी। इसके बाद वे शहडोल पहुंचकर दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने विशाल जनआक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। रैली में शुद्ध पेयजल, शहरी व ग्रामीण युवाओं को रोजगार, किसानों की मूलभूत समस्याएं, अवैध रेत उत्खनन और प्रशासनिक तानाशाही जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शहडोल प्रवास के दौरान वे वार्ड कमेटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सर्किट हाउस में स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसजनों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। शाम को शहडोल से भोपाल के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगे। 14 फरवरी को प्रातः भोपाल से राजगढ़ जिले के मोहन (विधानसभा क्षेत्र) पहुंचकर दोपहर 1 बजे विशाल जनआक्रोश आमसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के आयोजक पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह यादव रहेंगे। सभा के बाद वे चंदेरी पहुंचकर पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान की पूज्य माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर संगठन सुदृढ़ीकरण, आगामी रणनीति और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस ने संबंधित जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, विधायकों एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सूचना देते हुए व्यापक तैयारी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार यह दौरा संगठन को मजबूती देने और जनता के मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous Post Next Post