नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 23.01.2026 को फरियादी ने थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग सुपुत्री को दिनांक 21.01.2026 को गोदावल मेला से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना ब्यौहारी में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से अपहृत बालिका की तलाश की गई। जिसपर ब्यौहारी पुलिस टीम द्वारा बालिका को राजकोट (गुजरात) से सुरक्षित दस्तयाब (बरामद) किया था। दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका से पूछताछ और मामले के तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 127(4), 96, 64(1), 65(1) बी.एन.एस. का इजाफा किया गया। जिसके बाद ब्यौहरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पुष्पेन्द्र कोल (24 वर्ष), निवासी ग्राम बराछ, थाना ब्यौहारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सराहनीय भूमिका - इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जियाउल हक, थाना प्रभारी, ब्यौहारी के नेतृत्व में उ.नि. मोहन पड़वार, उ.नि. बालकरण प्रजापति, प्र.आर. महेन्द्रपाल शुक्ला, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह, म.प्र.आर. ललिता पटेल एवं म.आर. माधुरी साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

Previous Post Next Post