पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि 


Junaid khan - शहडोल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर शहडोल नगर के न्यू बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया याद बुधवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर न्यू बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सत सत नमन कर प्रणाम किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, 'अंत्योदय' एवं 'एकात्म मानववाद' के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। भाजपा जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कहते थे कि "दीन-दुखियों और गरीबों की सेवा कर ली, उनके आंसू पोंछ दिए, तो उनकी आंखों में आपको साक्षात भगवान दिखाई देंगे।"

इन्हीं विचारों को पाथेय मानकर हम गरीबों की सेवा में जुटे हैं। उनका अंत्योदय का सिद्धांत हमारी प्रेरणा है। देश को एकात्म मानववाद के रूप में आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ऐसा श्रेष्ठ विचार दिया है, जो विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत की नींव है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,संतोष लोहानी,भूपेंद्र मिश्रा,जिला महामंत्री अमित मिश्रा, महेश भागदेव ,जिला मंत्री रविंद्र वर्मा, कार्यालय मंत्री अंकुश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, नगर अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, अभिषेक चौकसे,आशीष तिवारी, अनमोल सोनी, ऋतुराज गुप्ता,राकेश कनौजिया, प्रदीप गुप्ता, शकील खान, आलेख श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, निभा गुप्ता, संचिता सरवटे सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी व वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

Previous Post Next Post