कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई


Junaid khan - शहडोल। 10 फरवरी 2026- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में ग्राम पठरा निवासी समनू कोल ने भू- अधिकार पटटा दिलाने, ग्राम खम्हरिया कला निवासी छत्रपाल विश्वकर्मा ने बिजली कनेक्शन जुड़वाने, ग्राम विचारपुर निवासी सुदीन बैगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदाय की जा रही राशि दिलाने, ग्राम कल्याणपुर निवासी रमेश सोनी ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने, वार्ड नम्बर 35 शहडोल निवासी कृष्णराज ने रोजगार दिलवाए जाने,ग्राम अमझोर निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत सेमरा जलाशय में हुए अतिक्रमण को हटवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। सीईओ जिला पंचायत ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post