कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
Junaid khan - शहडोल। 10 फरवरी 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में जिला उमरिया के ग्राम मानपुर निवासी अश्वनी कुमार सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, जिला शहडोल के ग्राम टेटका निवासी इंद्रजीत गुप्ता ने आवासीय हक प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाने, बुढार कालोनी निवासी बीपी तिवारी ने खसरे की जमीन में जिन लोगो ने अनाधिकृत आवास का निर्माण किया है उन्हें बेदखल करनें तथा भूमि स्वामी की जमीन सुरक्षित करने, सोहागपुर निवासी रामसुशील तिवारी ने नक्शा सुधार हेतु, ग्राम कल्याणपुर निवासी गुणनिधि गुप्ता ने नाली के कार्य का मूल्यांकन समिति बनाकर कराने एवं भुगतान पर रोक लगाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
