ई-दक्ष केन्द्र में अधिकारियो एवं कर्मचारियो को दिया गया सेवोत्तम प्रशिक्षण

ई-दक्ष केन्द्र में अधिकारियो एवं कर्मचारियो को दिया गया सेवोत्तम प्रशिक्षण


Junaid khan - शहडोल। शुक्रवार, 13 फरवरी 2026, को कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में ई-दक्ष केंद्र शहडोल में सेवोत्तम मॉडल पर आधारित प्रशिक्षण अधिकारियो एवं कर्मचारियो को दिया गया। ई-दक्ष के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री हरिकृष्ण सोनी ने बताया कि यह प्रशिक्षण सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने के लिए दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियो एवं कर्मचारियो को डिजिटल उपकरणो, ऑनलाइन पोर्टलो और ई-गर्वेनेंस से जुडे़ अनुप्रयोगो का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से न केवल कामकाज में सुधार होगा बल्कि आम जनता को बेहतर सरकारी सेवाएं प्राप्त होगी।

Previous Post Next Post