भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के शहडोल में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने के दौरान उमरिया जिले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI जिला-उमरिया के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-युवाओं ने फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी का अभिनंदन किया। उमरिया नगर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा साथियों ने जीतू भैया जिंदाबाद, छात्र-युवा एकता जिंदाबाद और एनएसयूआई जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि छात्र-युवा वर्ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रों की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई निरंतर संघर्ष कर रही है और आगे भी छात्रों की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मो. नईम, नसरीन बानो, श्रीकांत तिवारी, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश द्विवेदी, ओम तिवारी, अनुज वर्मा, बिलाल खान, सुभाष यादव, हर्ष तिवारी, अभिषेक, रोहणीश्याम, काजल वर्मा, अर्पिता तिवारी, आंचल चौधरी, दिव्या रजक,रचना यादव, साक्षी राव,दीक्षा यादव, सरिता बर्मन, अर्चना, दीपाछी हेमलता,पलक, मुस्कान, दुर्गा नंदिता नंदू कोल दुर्गा प्रजापति नितेंद्र पायल, सुमन, राहुल, प्रिंस, आदि भारी संख्या कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post