अवैध रेत भण्डारण पर कार्यवाही,अवैध रेत जप्त

अवैध रेत भण्डारण पर कार्यवाही,अवैध रेत जप्त 


Junaid khan - शहडोल। दिनांक 12.02.2026 को दौरान देहात/कस्बा भ्रमण थाना ब्यौहारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जमौड़ी, मोहदरा मोहल्ला में समधिन नदी से ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रेत लोड कर अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु ब्यौहारी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां ग्राम जमौड़ी मोहदरा मोहल्ला में झाड़ियों के बीच रेत का भंडारण पाया गया। मौके पर हल्का पटवारी जमौड़ी को तलब किया गया। हल्का पटवारी से मौके पर रखी रेत की भूमि का स्वामित्व किसके नाम है तथा रेत की मात्रा के संबंध में जानकारी ली गई। पटवारी द्वारा बताया गया कि उक्त भूमि बृजेन्द्र सिंह पिता गुलाबमन सिंह निवासी ग्राम जमौड़ी के नाम दर्ज है। मौके पर लगभग 18 घन मीटर (करीब 6 ट्राली) रेत का भंडारण पाया गया। भू-स्वामी बृजेन्द्र सिंह को मौके पर तलब कर रेत के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी बृजेन्द्र सिंह द्वारा रेत भंडारण संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रथम दृष्टया भूमि स्वामी बृजेन्द्र सिंह द्वारा अपनी भूमि पर चोरी की अवैध रेत का भंडारण किया जाना पाया गया। अवैध रेत भंडारण को सुरक्षार्थ सुरक्षित रखने हेतु हल्का पटवारी, तहसीलदार ब्यौहारी एवं संबंधित राजस्व विभाग को सूचित किया गया है। उक्त कृत्य आरोपी बृजेन्द्र सिंह द्वारा भारतीय न्याय संहिता तथा खनिज अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. जियाउल हक के नेतृत्व में उ.नि. बालकरण प्रजापति एवं प्र.आर. हीरा सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post