कोतवाली पुलिस द्वारा चेक बाऊंस एवं भरण पोषण राशि के प्रकरण में फरार 02 वारण्टी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा चेक बाऊन्स के मामलो में धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपियो एवं धारा 125 (3) दण्ड प्रक्रिया संहिता में भरण पोषण हेतु निर्धारित राशि ना दिये जाने पर फरार चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है। जिसके पालन में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर एवं आरक्षक राहुल बरडे द्वारा शनिवार की सुबह चेक बाउण्स के मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू यादव पिता संतोष यादव उम्र करीब 40 साल निवासी ग्राम बिजौड़ी थाना कोतवाली अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह माननीय न्यायालय श्री मनोज कुमार लाड़िया प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनूपपुर द्वारा धारा 125 (3) दण्ड प्रक्रिया संहिता बेबी सिहं राठौर बनाम राजेश सिहं राठौर में भरण पोषण की राशि 296000 रूपये अदा ना किये जाने पर आरोपी राजेश सिहं राठौर पिता लालमन राठौर उम्र करीब 30 साल निवासी हर्री थाना कोतवाली अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।
