काली खप्पर नृत्य के साथ श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर के जावरो का विसर्जन आज
Junaid Khan - शहडोल। श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर के हृदय स्थल स्थित श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भव्य जवारा जुलूस का आयोजन दिनांक 29 मार्च दिन रविवार शाम 6:00 बजे मां विराटेश्वरी के दरबार में ढोल नगाड़े की थाप पर काली खप्पर नृत्य के साथ भव्य जवारा जुलूस आयोजन किया जाएगा मां भगवती के जवारे नगर का भ्रमण करते हुए स्थानीय मोहन राम तालाब में विसर्जित किए जाएंगे इस अवसर पर आप सभी माता रानी के भक्तगणों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मां भगवती के दरबार में पहुंचकर जवारा जुलूस में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं अपने जीवन को धन्य बनाएं। शनिवार को उक्त जानकारी दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार विनय केवट द्वारा दी गई है।
