शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं SC/ST एक्ट के तहत आरोपी की गिरफ्तारी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं SC/ST एक्ट के तहत आरोपी की गिरफ्तारी


Junaid Khan - शहडोल। बुढार पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण में दिनांक 11.02.2026 को फरियादिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी कान्हा चेलानी निवासी मिश्रा कॉलोनी बुढार द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाये गए तथा बाद में जातिगत आधार पर विवाह से इंकार कर दिया गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना बुढार में आरोपीगण कान्हा चेलानी, आशीष चेलानी एवं नवीन चेलानी के विरुद्ध अपराध धारा बीएनएस एवं SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जा चुका है। इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ आकाश चेलानी पिता मेवनदास चेलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मिश्रा कॉलोनी बुढार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी नवीन चेलानी घटना दिनांक से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे हैं। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह गहरवार थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, उनि. गोविन्दराम भगत, प्रआर. धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षक चन्द्रभूषण तिवारी में की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post