जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर के लल्लू सिंह चौराहा तालाब में हुआ श्रमदान
Junaid Khan - शहडोल। 28 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन एवं नगर पालिका परिषद शहडोल के अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल के मार्गदर्शन में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत लल्लू सिंह चौराहा, हाउसिंग बोर्ड स्थित तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने श्रमदान करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक श्री अनिल महोबिया को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत पर्याप्त संसाधन एवं स्वच्छता मित्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित स्थलों पर कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी, उप यंत्री श्री सुखेंद्र सिंह तोमर, उप यंत्री श्री पुनीत त्रिपाठी, स्वच्छता निरीक्षक श्री अनिल महोबिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा इस प्रकार के जनभागीदारी आधारित अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
