दुष्कर्म एवं धमकी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया

दुष्कर्म एवं धमकी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया


Junaid Khan - शहडोल। थाना गोहपारू पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 16.03.2026 को आवेदिका द्वारा अपने परिजनों के साथ उपस्थित आकर शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम बडवाही निवासी आरोपी प्रमोद सिंह उर्फ अंकित पिता दलबीर सिंह (21 वर्ष) ने वर्ष 2023 से उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने एक ही जाति का होने और शादी करने का अटूट विश्वास दिलाकर अगस्त 2023 से लेकर जनवरी 2026 तक कई बार पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और पीड़िता को बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर घटना स्थल ग्राम कनवाही, थाना गोहपारू क्षेत्र का होने के कारण धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस (BNS) के तहत जीरो पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गोहपारू पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी प्रमोद सिंह उर्फ अंकित को दिनांक 17.03.2026 को गिरफ्तार किया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को दिनांक 18.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना इंचार्ज सउनि. भागचन्द्र चौधरी के नेतृत्व में, सउनि. देवेन्द्र सिंह, प्रआर. दलवीर सिंह एवं आरक्षक मोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post