महावीर जयंती के अवसर पर 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित
Junaid Khan - शहडोल। 29 मार्च 2026- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ केदार सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार, वर्ष 2026 के लिए घोषित सामान्य अवकाश में संशोधन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पूर्व में महावीर जयंती का अवकाश दिनांक 31 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन समाज द्वारा महावीर जयंती का पर्व दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 31 मार्च 2026 के स्थान पर अब 30 मार्च 2026 को शहडोल जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं यथावत खुली रहेंगी।
