डीजल,पेट्रोल एवं एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति, भ्रामक खबरों से बचने की अपील
Junaid Khan - शहडोल। 29 मार्च 2026- जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की आपूर्ति एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लगातार ऑयल कंपनियों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत जिले में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार ही डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का क्रय एवं भंडारण करें तथा अनावश्यक स्टॉक न करें। वर्तमान में जिले में इन सभी ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और ऑयल कंपनियों के डिपो से नियमित रूप से आपूर्ति जारी है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।
