अमरकंटक में पत्रकार एकता का शंखनाद, देशभर से 350 पत्रकारों की गरिमामयी सहभागिता

अमरकंटक में पत्रकार एकता का शंखनाद, देशभर से 350 पत्रकारों की गरिमामयी सहभागिता 




Junaid Khan - शहडोल। अमरकंटक। मध्यप्रदेश की पवित्र धरती, माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में पत्रकारिता का एक ऐतिहासिक और गौरवशाली अध्याय रचा गया, जब भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) की 144वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं मध्यप्रदेश इकाई की दो दिवसीय बैठक 28 एवं 29 मार्च 2026 को भव्य रूप से संपन्न हुई। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 350 पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकार एकता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आयोजन के मुख्य अतिथि पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में कल्याण सेवा आश्रम के हिमांद्री मुनि के साथ नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष पार्वती सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर हीरा सिंह श्याम के साथ अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को मिला समर्थन 

अपने उद्बोधन में विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को ने पत्रकारों की सुरक्षा, जीविकोपार्जन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीरता व्यक्त करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को पूर्णतः जायज बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुँचाकर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षरत आई.एफ.डब्लू.जे.

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि महासंघ निरंतर पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने मीडिया काउंसिल के गठन, पत्रकार सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पेंशन योजना को सरल बनाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

प्रदेश में संगठन विस्तार पर जोर 

मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने कहा कि संगठन प्रदेश में तेजी से विस्तार कर रहा है और पत्रकारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु समर्पित होकर कार्य करेगा। उन्होंने संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए बताया कि 1950 में स्थापित यह संगठन देश का पहला पंजीकृत ट्रेड यूनियन पत्रकार संगठन है।

भव्य स्वागत और गरिमामयी आयोजन

कार्यक्रम में संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने स्वागत भाषण देते हुए देशभर से आए पत्रकारों एवं पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजन अत्यंत सफल और सुव्यवस्थित रहा। मंच का संचालन श्याम दास मानिकपुरी द्वारा किया गया।

इस दौरान सुनील थपलियाल राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.एन.श्याम बिहार, गुलबहार गौरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड, रमेश गांधी राजस्थान, इरशाद खान राष्ट्रीय महासचिव, अनमोल कुमार अध्यक्ष बिहार, हितेश मलनकर महाराष्ट्र, भरत बेतकेकर गोआ, दीपक कलवड़े महाराष्ट्र, सुश्री सुलोचना पयाल उत्तराखंड स्वामी जगदिशानंद विनोद कारकेय जी ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मेलन के आयोजनकर्ता राहुल सिंह राणा, संयोजक अरविंद द्विवेदी, आयोजक मण्डल अनिल द्विवेदी, गोपाल दास बंसल, कमलेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, राम बाबू चौबे, श्रवण कुमार उपाध्याय, लुकमान अली, जुनैद खान, संभागीय अध्यक्ष विजय उरमलिया, शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, अनुपपुर जिला इकाई के अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी, अनिल तिवारी, विजय गुप्ता ब्यौहारी, शमीम खान धनपुरी, महा सचिव अजय पाल, अखिलेश मिश्रा, नरेश वर्मा, सगीर खान, गणेश केवट, जितेंद्र विश्वकर्मा, दीपक केवट, अजय केवट, छोटे लाल गुप्ता, राजन त्रिपाठी, गोपाल जेठानी, सतेंद्र सोनी, स्वप्निल जैन, सुनीता सिंह, विजय सिंह-धनपुरी, रोहित वर्मा, शिवम कुशवाहा एवं उनकी टीम द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर किया गया। देश के विभिन्न राज्यों जैसे आंध्रप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, उत्तराखंड आदि से आए पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान देश के कई राज्यों से आए अतिथि जिनमें स्वागत पी. रामकृष्णन आंध्रप्रदेश, रमेश गांधी राजस्थान, दिलीप शाह राजस्थान, श्याम नाथ व अनमोल कुमार बिहार, गिरजाशंकर उत्तरप्रदेश, सुनील थपलियाल, सुलोचना पयाल उत्तराखंड भरत जी गोवा, चन्द्रहाश दमोलकर गोआ, गिरिराज बंजरिया आगर मालवा, राजेन्द्र जोशी मनासा, हितेश मावलंकर मुंबई,भगवान भारद्वाज दिल्ली, अब्दुल शकूर आन्ध्रप्रदेश, अभिषेक जैन व कृष्णानंद शास्त्री का स्वागत सम्मान किया गया।

ऐतिहासिक स्वागत रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम के शहडोल आगमन पर भव्य वाहन रैली निकाली गई। साथ ही शहडोल से अमरकंटक पहुंच मार्ग के विभिन्न स्थानों बुढ़ार, धनपुरी, अमलाई, बरगवां एवं राजेंद्रग्राम में पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों द्वारा आतिशबाजी, पुष्पमालाओं एवं भव्य स्वागत से ऐतिहासिक वातावरण निर्मित हुआ। अमरकंटक में आयोजित यह राष्ट्रीय सम्मेलन न केवल पत्रकारों की एकता का प्रतीक बना, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए एक मजबूत आवाज भी बनकर उभरा। यह आयोजन आने वाले समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और सशक्त संगठनात्मक विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Previous Post Next Post