अभियोजन का एक दिवसीय कार्यशाला सपन्न

अनुसूचित जाति जनजाति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला होटल सिटी स्टार में सपन्न 



Junaid Khan - शहडोल। लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल के आदेश ओर निर्देश के पालन में आज दिनांक 15/03/2026 को अनुसूचित जाति जनजाति बिषय पर अभियोजन बिभाग का एक दिवसीय कार्य शाला होटल सिटी स्टार में संपन्न हुआ है, जिसमे अभियोजन बिभाग के मुखिया संचालक लोक अभियोजन भोपाल श्री बी एल प्रजापति साहब भी शामिल हुए। विदित हो कि संचालक लोक अभियोजन भोपाल श्री बी . प्रजापति दो दिवसीय दौरे पर जिलां शहडोल आये हुए है,उनके भ्रमण कार्यक्रम के अनुक्रम में वे सबसे पहले आज सुबह शहडोल पहुँचकर बिभाग के उक्त कार्यशाला में शामिल हुए, उनके दौरे के कार्यक्रम के अनुसार वो कल सुबह व्यहारी सहायक जिलां अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए दोपहर में जिला अभियोजन कार्यालय में अभियोजन अधिकारियों की बैठक लेंगे, ओर कार्यालयीन// न्यायलयीन कार्य की समीक्षा करेंगे। आज सपन्न अभियोजन कार्यशाला में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहकर अपने सम्बोधन में अभियोजन बिभाग में राज्य स्तर में किये जा रहे बहुमूल्य कार्यो की जानकारी दी,ओर अभियोजन विभाग में कार्यो में आ रही समस्याओं को शीघ्र निपटाने का आस्वासन दिया। आज की कार्य शाला में प्रधान जिलां एवं सत्र न्यायाधीश श्री काशीनाथ सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने समाज में प्रचीन जातिगत व्यवस्था में खामियां आने के कारण आज के वर्तमान समाज मे जाति व्यवस्था विकृति आने के कारण अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के विरूद्ध अत्याचार के अपराधों की वृद्धि हुई बताया और इसी कारण आज अनुसूचित जाति जनजाति जैसे कानून की आवश्कयता पड़ी बताया माननीय ,विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति जनजाति श्रीमती दीपाली शर्मा ने गवाहो को न्यायालय में आनेवाली समस्या पर व्याख्यान दिये, शहडोल पुलिस अधीक्षक श्री राम जी श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर कार्य शाला को संबोधित किये।उन्होंने सम्पूर्ण क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम साक्षी को महत्वपूर्ण बताया तथा उनको प्राप्त होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। कार्यशाला में विशिस्ट अतिथि के रूप में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री शशि भूषण शर्मा, विसेष न्यायधीश पॉक्सो श्री कृष्णपाल सिंह , अपर जिलां एवं न्यायधीश श्री कमलेश कुमार कोल ,जिलां न्यायालय शहडोल के सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय जिलां अधिवक्ता संघ शहडोल के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह .बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियोजन उपनिदेशक शहडोल श्री एस एल कोस्टा साहब द्वारा किया गया। कार्यशाला में शुश्री दीप्ति तिवारी प्राध्यापक ला कालेज शहडोल के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के मूल प्रावधान के बिषय में,तथा,कुंज बिहारी द्विवेदी चीफ डिफ़ेंस कोंसिल शहडोल के द्वारा ट्रायल के दौरान आनी वाली समस्याओं पर ओर डाक्टर ,श्री विशाल चौबे के द्वारा मानशिक तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान दिए गए। कार्यशाला में प्रतिभागियों के रूप में जिलां शहडोल ओर जिलां अनूपपुर के सभी सहायक जिलां अभियोजन अधिकारी तथा शहडोल जिला के सभी न्यायालय में कार्यरत लोक अभियोजक / अपर लोक अभियोजक तथा विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के सभी लीगल ऐड डिफेंस counshil भाग लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन सहायक जिलां अभियोजन अधिकारी श्री सत्यम पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत माता सरस्वती की पूजा अर्चना से की ,तथा कार्यक्रम का समापन अभियोजन उपनिदेशक शहडोल श्री एस एल कोस्टा साहब के आभार प्रदर्शन से हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम जिलां शहडोल के प्राभारी सहायक निदेशक श्री हरिओम कुशामकर बेस के कुशल मार्गदर्शन ओर निर्देशन में संपन्न हुआ, उन्होंने अपने संबोधन में कार्यशाला का उदेश्य ओर कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला में पुलिस उप अधीक्षक सहित शहडोल अनुसूचित जाति जनजाति थाना प्राभारी ओर अन्य थाने के पुकिस बल भी शामिल रहा।

Previous Post Next Post