निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 21500 मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा
ब्रेन कैंसर हार्ट स्पाइन जैसी जटिल एवं गंभीर बीमारियों की जांच के साथ हुई सर्जरी, चिन्हित पंजीकृत मरीजों का आगे भी होगा इलाज
Junaid Khan - शहडोल। रोटरी क्लब शहडोल, मण्डला मैकल एवं जबलपुर, राजकृष्ण तन्खा फाउण्डेशन तथा स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में शासकीय आईटीआई परिसर में आयोजित तीन दिवसीय आयोजित विशाल रोटरी राहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 15 मार्च को समापन हो गया। 13 मार्च से 15 मार्च तक चले इस स्वास्थ्य महाकुंभ में 21000 से अधिक मरीज लाभान्वित हुए। इस शिविर की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि शिविर में तीनों दिन मरीजों की खचाखच भीड़ लगी रही। शिविर में किडनी हार्ट न्यूरो ब्लड कैंसर सर्जरी थायराइड शारीरिक विकलांगता ईएनटी , यूरोलॉजी, महिलाओं एवं बच्चों के रोग के साथ कई जटिल रोगों की चिकित्सा के साथ परामर्श दिया गया साथ ही कई जटिल सर्जरी भी की गई। शिविर के समापन होने तक लोग जांच एवं इलाज करवाने आते रहे। शिविर में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के द्वारा परामर्श से लेकर सर्जरी एवं अनेक प्रकार के टेस्ट भी किए गए। पंजीकृत मरीजों का इलाज आगे भी चलता रहेगा। शिविर में आए लोगों को जांच के उपरांत नि:शुल्क दवाइयां चिरायु मेडिकल कॉलेज द्वारा वितरित की गई। संभाग में आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एक व्यापक जन चिकित्सा अभियान बना, जिससे बड़ी संख्या में शहडोल संभाग की जनता लाभान्वित हुई। शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, संस्थाओं और सामाजिक संगठनों का विशेष योगदान रहा। शिविर में गंभीर रूप से चिन्हित रोगियों का आगे भी इलाज करवाया जाएगा। इन्हें देश के बड़े अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए रोटरी क्लब का सहयोग मिलता रहेगा। तीन दिवस तक आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 21 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान अनेक प्रकार की सर्जरी एवं चिकित्सा की गई। जिनमें ब्रेन के 22, स्पाइन की 80 एमआरआई, एसआर डायग्नोसिस के सहयोग से हुई। इस शिविर के संयोजक राजेश गुप्ता , एवं रोटरी क्लब की अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता एवं सचिव विनोद प्रधान द्वारा शिविर के संबंध के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि
शिविर में 18344 पैथोलॉजी ब्लड चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं पैथ क्योर शहडोल द्वारा, 1980 एक्स रे, 592 सोनोग्राफी 109 टूडी इको, 335 ईसीजी, 38 मैमोग्राफी कैंसर की जांच, 156 महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की जांच,185 ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 65 लंग्स कैपेसिटी टेस्ट एवं दंत चिकित्सा के 50 प्रोसीजर हुए। उन्होंने बताया कि इस शिविर में सुपर स्पेशलिस्ट डॉ विशाल कुंदनानी द्वारा 3 स्पाइन सर्जरी एवं 3 ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑपरेशन डॉ प्रीतम अग्रवाल , डॉ आदित्य द्विवेदी द्वारा किए गए। नी एंड हिप रिप्लेसमेंट की 3 सर्जरी मुंबई के सर्जन डॉ देवनानी, 7 एंडोस्कोपी गैस्ट्रो सर्जन डॉ ललित निहाल, 2 ऑर्थोपेडिक ट्रामा ऑपरेशन घुटने और कंधों के 12 जॉइंट इंजेक्शन लगाए गए । यह सभी चिकित्सा जिले के आदित्य हॉस्पिटल में हुई। इसी के साथ 4 बायोप्सी और नेफ्रोलॉजी ईएनटी की चिकित्सा भी की गई। शिविर में आंख के मरीजों का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने किया। शिविर में 1438 फिजियोथैरेपी प्रोसीजर मुंबई की टीम द्वारा की गई। शिविर में विशेष रूप से चिरायु मेडिकल कॉलेज की टीम के 300 से भी अधिक स्टाफ उपस्थित रहे। इस टीम में चिरायु हॉस्पिटल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पैथोलॉजिस्ट एवं अन्य विशेषज्ञ विशेष रूप से शामिल रहे। इनके साथ मेदांता द मेड सिटी गुरुग्राम, मणिपाल हॉस्पिटल नोएडा, बॉम्बे हॉस्पिटल, लीलावती हॉस्पिटल मुंबई, बालको कैंसर हॉस्पिटल रायपुर, श्री नारायण हॉस्पिटल रायपुर, अपोलो हॉस्पिटल, जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हितकारिणी मेडिकल कॉलेज जबलपुर ,आदित्य हॉस्पिटल शहडोल, अमृता हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल, हातमी हॉस्पिटल के साथ जिला चिकित्सालय एवं बिरसा मुंडा चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के चिकित्सा एवं स्टाफ, जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग मिला । शिविर को सफल बनाने में कम्युनिटी एक्शन मोटिवेशनल प्रोग्राम के एएमपी संस्था एवं श्रीमती कौशल्या कुंदनानी स्वास्थ्य फाउंडेशन द्वारा भी विशेष सहयोग रहा। राहत शिविर के संयोजक राजेश गुप्ता रोटरी क्लब के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता एवं सचिव विनोद प्रधान द्वारा जानकारी देते हुए बताया गयाकी तीन दिवस तक आयोजित रोटरी राहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में जिले समाजसेवी संस्थाओं, पैरामेडिकल, पुलिस, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहा। विशेष रूप से सहयोग करने वालों में शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज, विवेकानंद पैरामेडिकल, आदित्य हॉस्पिटल, पैथ क्योर पैथोलॉजी, श्रीराम हॉस्पिटल, एसआर डायग्नोसिस, पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद शहडोल, स्काउट विभाग, शासकीय आईटीआई शहडोल, यातायात पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पत्रकारों एवं मीडिया संस्थाओं एवं स्वयं सेवी संस्थाओं एवं महिलाओं के क्लब के साथ समाजसेवियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुई।


