एटीएम चोरी एवं धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना बुढ़ार में दिनांक 24.11.2025 को प्रार्थी जोधेलाल यादव निवासी वार्ड क्रमांक 15 विक्रमपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके घर के बाहर रखे एटीएम कार्ड को अर्जुन उर्फ आयुष बारी एवं आयान खान द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। उक्त कार्यवाही विवेचना के क्रम में दिनांक 27.03.2026 को दूसरे आरोपी आयान खान पिता जफर खान निवासी वार्ड नं. 12, बड़ी मस्जिद के पास, बुढ़ार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 15,000/- रुपये नगद जप्त किए गए हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरी. विनय सिंह गहरवार थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, उनि. गोविन्दराम भगत, सउनि राजा भइया बागरी, आर. कृष्णनारायण मिश्रा, म.आर. कीर्ति अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
