नल जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण हेतु पंप ऑपरेटरों के प्रशिक्षण के निर्देश

नल जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण हेतु पंप ऑपरेटरों के प्रशिक्षण के निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 28 मार्च 2026-जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम प्रजापति ने नल-जल योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं संधारण को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पंप ऑपरेटरों का समुचित प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंप ऑपरेटरों का तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से ऑपरेटरों को मोटर, पंप सेट, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन, मरम्मत एवं रखरखाव की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जल गुणवत्ता की जांच, पाइपलाइन की देखरेख, लीकेज नियंत्रण तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, ऑपरेटरों को ऊर्जा संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि योजनाओं का दीर्घकालिक लाभ आमजन को मिल सके। सीईओ ने सभी जनपद पंचायतों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत पंप ऑपरेटरों की सूची तैयार कर शीघ्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें तथा प्रशिक्षण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षित ऑपरेटरों के माध्यम से नल-जल योजनाओं का बेहतर संचालन होगा और ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

Previous Post Next Post