लंबित वारंटों की समीक्षा के लिए पुलिस विभाग की बैठक

समंस व वारंटों की त्वरित तामील सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। जिले में लंबित समंस और वारंटों की समीक्षा के उद्देश्य से रविवार को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम, शहडोल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न न्यायालयों में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर, थाना स्तर पर कार्यरत समंस वारंट मद्दगार तथा चालान मुंशी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायालय से जारी समंस एवं वारंटों की त्वरित तामील सुनिश्चित करना तथा लंबित मामलों के निराकरण की प्रक्रिया को गति देना रहा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने न्यायालयीन कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि न्यायालय से प्राप्त समंस एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित की जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन आदेशों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए तथा लंबित मामलों के निपटारे के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि न्यायालयीन अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित ढंग से किया जाए और रिकॉर्ड को अद्यतन रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय से प्राप्त आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाए।

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक त्रभभ हारी, रीडर लक्ष्मी द्विवेदी तथा आरक्षक मेलाराम भूमिया भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों को न्यायालयीन कार्यों के प्रति गंभीरता बरतने और लंबित समंस एवं वारंटों की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Previous Post Next Post