गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन 


Junaid Khan - शहडोल। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और समय पर सिलेंडर की आपूर्ति न होने से आम जनता को हो रही परेशानियों के विरोध में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहडोल जिले में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और महंगाई तथा आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन में तथा युवा कांग्रेस विधानसभा जयसिंहनगर के शेख साजिल “सन्नी” के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ-साथ कई जगहों पर समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि रसोई गैस सिलेंडर के दामों में तत्काल राहत दी जाए तथा सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस अवसर पर सुहैला, आशु, सत्यम, अमन, जीत सिंह सिद्धू, सत्यम कुशवाहा, समीर खान, मुस्ता खान, गौरव प्यासी, शिवा बैगा, राहुल शोन्धिया, अभिन सेन, इमरान, मुश्ताक खान, आदित्य यादव, सैफ खान, बिलाल खान, अखिल अरशद, सुधांशु, साहिबान खान, रशीद खान, किशन बैगा, संजीव भास्कर, आकिब खान, कैफा खान, मुस्तक़िल खान, उबेश खान, छोटू, अनमोल, गज्जू, शिवम, अंकित सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई और गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

Previous Post Next Post