कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
Junaid Khan - शहडोल। 17 मार्च 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम ददरा टोला निवासी प्रियंका बाई ने शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहपारू में अतिथि षिक्षक के रूप उपस्थित कराने, अनूपपुर जिले के अमलई के वार्ड नम्बर 4 निवासी श्री संतोष कुमार केवट ने शराब भट्टी को अन्यंत्र जगह स्थानांतरित करने, ग्राम बिजुरी निवासी विकास सिंह ने बिजली कनेक्षन लगवाने, उमरिया जिले के ग्राम बाघन्नारा निवासी अवधलाल बैगा ने भूमि का सीमाकन, नक्षा तरमीम की जांच कराकर कब्जे की आराजी पर कब्जा दिलाएं जाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
