नाबालिग बालिका को रीवा से किया दस्तयाब,दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को रीवा से किया दस्तयाब,दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। थाना जयसिंहनगर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 04/02/2026 को फरियादी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 31/01/2026 की दरमियानी रात से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के संदेह पर थाना जयसिंहनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जयसिंहनगर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए। दिनांक 15/03/2026 को जयसिंहनगर पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए यात्री प्रतीक्षालय रीवा से नाबालिग बालिका को आरोपी सोहनलाल पिता रामसोहावन (20 वर्ष) निवासी बरना थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल के कब्जे से सकुशल बरामद किया। माननीय न्यायालय जयसिंहनगर के समक्ष नाबालिग के बयान दर्ज कराए गए। जिसमें पीड़िता द्वारा आरोपी द्वारा किए गए गलत कृत्य की पुष्टि की गई। पीड़िता के कथनों और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में पूर्व की धाराओं के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट का इजाफा किया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आरोपी सोहनलाल पिता रामसोहावन (20 वर्ष) निवासी बरना थाना जयसिंहनगर को दिनांक 16/03/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय कुमार बैगा थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. अनिल कुमार गौत्तम, प्रआर. बांके सिंह, प्रआर. बारेलाल सिंह, आर. उदय प्रताप, आर. ऋषिकांत, आर. नीरज अरोडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post