मां की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 17.03.2026 को थाना अमलाई में मर्ग धारा बीएनएसएस के तहत प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान घटना स्थल ईटाभट्ठा वार्ड क्रमांक 13 अमलाई स्थित मृतिका कुसुम कोरी के घर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया गया मौके से लाल रंग की चूड़ी के टुकड़े एवं एक हीरो कंपनी का की-पैड मोबाइल जप्त किया गया। मृतिका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपुरी भेजा गया। प्राप्त पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोंटना (दम घुटना) बताया गया तथा मृत्यु की प्रकृति प्रथम दृष्टया हत्या होना लेख किया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 16.03.2026 को मृतिका का पुत्र संजय कोरी (उम्र 32 वर्ष) द्वारा अपनी मां कुसुम कोरी के साथ पूर्व में पैर की चोट के इलाज को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान आरोपी ने गले में लिपटी साड़ी से एवं हाथ से गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी। उक्त कार्यवाही दौरान मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी संजय कोरी के विरुद्ध धारा बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया जाकर दिनांक 17.03.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 18.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में, सउनि. शिवनारायण प्रजापति, ठाकुरदास, पुष्पेन्द्र घोष, जीवनलाल प्रजापति, रामप्रसाद पाटले, शिवप्रसाद सिंह, शिवहरे सिंह, जयवेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार एवं आरक्षक सुखदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
