कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई
Junaid Khan - शहडोल। 17 मार्च 2026- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में पाण्डवनगर शहडोल निवासी गायत्री सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर में भृत्य के पद पर रखे जाने, वार्ड नम्बर 12 शहडोल निवासी निर्मल चंद्र जैन ने भूमि का स्थाई पट्टा प्रदान करने, ग्राम कोटमा निवासी ललिता यादव ने गरीबी रेखा कार्ड बनवाने, वार्ड नम्बर 28 शहडोल निवासी बाली गौतम ने नजूल भूमि का पट्टा प्रदान करवाने, ग्राम बंधवावाडा निवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कपिल धारा कूप निर्माण में लगे सामग्री का भुगतान कराने, ग्राम छतवई निवासी बुद्वसेन कोल ने इलाज कराने, ग्राम ओढ़की निवासी महादेव सिंह ने रोजगार उपलब्ध कराएं जाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
