मुखबिर की सूचना पर छापा,अवैध सट्टा चलाते चार लोग पकड़े गए
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना बिजुरी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती-उर-रहमान के द्वारा जुआ सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का आदेश दिया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बिजुरी टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध सट्टा खिलाने वालो पर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपीगण राकेश साहू पिता स्व. रामगोपाल साहू, उम्र 44 वर्ष, निवासी भवनियाटोला, थाना बिजुरी शनि वाल्मीकि पिता मूलचंद वाल्मीकि, उम्र 30 वर्ष, निवासी कपिलधारा, थाना बिजुरी प्रकाश वर्मा पिता राजमणि वर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी कपिलधारा, थाना बिजुरी हरिहर प्रसाद केवट पिता जानकी प्रसाद केवट, उम्र 33 वर्ष, निवासी कपिलधारा, थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। अपराध क्रमांक 103/26, 104/26, 105/26, 106/26 धारा 4(क) सट्टा एक्ट का कायम किया जाकर आरोपीगणों से कुल नगदी रकम 4740/- रुपये जप्त किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह, प्र.आर. 87 बसंत कोल, आर. 502 विश्वजीत मिश्रा, आर. 528 प्रभाकर त्रिपाठी, आर. 225 राजदेव सिंह, तथा चा.आर. 285 कर्मजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
