अवैध रेत उत्खनन करते 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत उत्खनन करते 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 01.04.2026 को थाना देवलोंद पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की गई। पुलिस टीम अपराध विवेचना के दौरान ग्राम बुडवा एवं सथनी क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी बनास नदी घाट पर अवैध रेत उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां सोन नदी किनारे बड़े पैमाने पर ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसके दौरान कुल 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी हुई मौके से जब्त की गई। जब्त वाहनों में पावर ट्रेक एवं सोनालिका कंपनियों के ट्रैक्टर शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 30,00,000 रुपये तथा ट्रॉलियों में भरी रेत की कीमत करीब 21,000 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्ती लगभग 30,21,000 रुपये की है। उक्त कार्यवाही के दौरान ट्रैक्टर चालकों एवं वाहन मालिकों को विधिवत नोटिस देकर छोड़ा गया तथा उनके विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उप.निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी थाना देवलोद के नेतृत्व में, उप.निरी हरिभान सिहं, सउनि इन्द्रलाल पुरी, प्र.आर, रेयाज खान, प्र.आर. सुमित मिश्रा, प्र.आर. दिनेश शुक्ला, आर. चिंत्राशु शुक्ला, आर. अभिषेक तिवारी एवं आर. ओम प्रसाद तिवारी, आर. शिवेष त्रिपाठी, आर. सौरभ मिश्रा म.आर. कंचन सिहं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post