कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध उगाही के लिए गुण्डागर्दी और मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध उगाही के लिए गुण्डागर्दी और मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध वसूली के लिए गुण्डागर्दी और मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 17.03.2026 की रात करीब 08.00 बजे फरियादी अभिजीत सिहं निवासी अनूपपुर के साथ अनीश पटेल , शिब्बू पटेल , मुकेश पटेल , गंगाराम पटेल के द्वारा अवैध उगाली के गुण्डागर्दी कर मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 176/26 धारा 119(1), 296बी, 115(2), 351(2),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया साथ ही उक्त दिनांक को ही रात्री करीब 11.30 बजे अमित कुमार शुक्ला पिता श्री राकेश शुक्ला उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 बस्ती रोड चेतना नगर अनूपपुर के साथ भी उक्त आरोपीगण के द्वारा अवैध उगाही के लिए गुण्डागर्दी कर मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 175/26 धारा 119(1), 296बी, 115(2), 351(2),3 (5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, आरक्षक अमित मरावी की टीम के द्वारा तत्काल आरोपी शिब्बू पटेल एवं मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में शेष आरोपी अनीश पटेल एवं गंगाराम पटेल घटना वारदात के बाद से फरार हो गये थे जो बुधवार दिनांक 01.04.26 को आरोपी अनीश पटेल एवं गंगाराम पटेल के माननीय न्यायालय में सरेण्डर किये जाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त आरोपीगण अनीश पटेल पिता मस्तराम पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया व गंगाराम पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम दमना को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा निर्देशित किये जाने पर उक्त आदतन अपराधियों के विरूद्ध पूर्व से अनेक आपराधिक प्रकरण होने के कारण जिला बदर केस तैयार किया जा रहा है।

Previous Post Next Post