घर में घुसकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। थाना जैतपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचाया है। दिनांक 20.04.2026 को प्रार्थिया ने थाना बुढ़ार में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। प्रार्थिया ने बताया कि दिनांक 12.04.2026 को दोपहर करीब 12:00 से 01:00 बजे के बीच, जब वह अपने घर के किचन में खाना बना रही थी, तब आरोपी सुरेन्द्र साहीस निवासी उचहेरा थाना गोहपारू उसके घर पहुँचा। प्रार्थिया को घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरन घर के अंदर प्रवेश किया और महिला के साथ मारपीट कर, मुँह दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरजस्ती गलत काम (बलात्कार) किया। घटना के बाद आरोपी ने प्रार्थिया को डराया-धमकाया भी। पति के महुआ बीनने जाने व साधनों के अभाव के कारण पीड़िता विलंब से थाना पहुँची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बुढ़ार में शून्य पर अपराध पंजीबद्ध कर असल नंबरी कायमी हेतु थाना जैतपुर भेजा गया। थाना जैतपुर में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त विवेचना के दौरान आरोपी सुरेन्द्र साहीस पिता धनराज साहीस, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम उचहेरा, थाना गोहपारू, जिला शहडोल को दिनांक 24.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में निरी. जे.पी. शर्मा थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में, प्र.आर. अशोक बडकरे, प्र.आर. नारेन्द्र सिह, आर. विजय कुमार महरा, आर. राममोहन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Previous Post Next Post