हनुमान जयंती पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ का सेवा भाव,कलेक्ट्रेट मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद,पत्रकारों ने सामाजिक एकता और सेवा का दिया संदेश 



Junaid Khan - शहडोल। दिनाँक 02 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को लगभग दोपहर 1 बजे से भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्यों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां सभी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, वहीं हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भंडारे में जिले के विभिन्न वर्गों के लोग पत्रकार, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करना है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और एकजुटता की भावना को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल खबरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। पूरे आयोजन में अनुशासन, साफ-सफाई और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Previous Post Next Post