न्यू बस स्टैंड प्रांगण में स्वच्छता अभियान, विधायक एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने की सहभागिता,झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

न्यू बस स्टैंड प्रांगण में स्वच्छता अभियान, विधायक एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने की सहभागिता,झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश 



Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13 अप्रैल 2026 मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु न्यू बस स्टैंड, बलपुरवा चौक परिसर में सोमवार प्रातः 9:00 बजे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमिक स्थल के समक्ष स्थित अव्यवस्थित दुकानों को हटाने, परिसर में रंग-रोगन कराने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने एवं समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से विस्तृत चर्चा भी की। अभियान के अंतर्गत राजेंद्र टॉकीज के समीप स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा परिसर में भी साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। उक्त अवसर पर नगर प्रतिनिधिगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका के मोतीलाल सिंह, अनिल महोबिया, सत्यकाम मिश्रा, पुनीत त्रिपाठी, एस.एस. तोमर सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस प्रकार के जन-जागरूकता एवं श्रमदान आधारित अभियान सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

Previous Post Next Post