नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


Junaid Khan - शहडोल। जिला शहडोल के थाना गोहपारू अंतर्गत ग्राम कनवाही में नवविवाहिता महिला की आत्महत्या के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। दिनांक 16.03.2026 को थाना गोहपारू में मर्ग धारा बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत मृतिका रेखा सिंह (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम कनवाही की मर्ग डायरी अग्रिम जांच हेतु प्राप्त हुई। जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही एवं जिला अस्पताल शहडोल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृत्यु का कारण आग से जलना पाया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं साक्षियों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका के पति कृष्णपाल सिंह, सास रामवती सिंह एवं नानी सास दीदी बाई सिंह द्वारा लगातार घरेलू विवाद एवं प्रताड़ना की जा रही थी। प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका ने दिनांक 14.03.2026 को पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आरोपी 1. कृष्णपाल सिंह पिता ज्ञान सिंह उम्र 25 वर्ष 2. दीदी बाई सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम कनवाही थाना गोहपारू को दिनांक 12.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की अन्य आरोपी रामवती सिंह निवासी ग्राम कनवाही वर्तमान में फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post Next Post