मान-सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं: कसौधन वैश्य समाज में उबाल, दोषी पर कार्रवाई की मांग तेज
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 21 अप्रैल 2026 श्री कसौधन वैश्य समाज इकाई क्रमांक 01 के कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, निवासी कल्याणपुर के विरुद्ध समाज के ही एक पदाधिकारी द्वारा की गई अभद्र एवं भ्रामक टिप्पणियों को लेकर समाज में गहरा रोष व्याप्त है। यह मामला अब केवल व्यक्तिगत विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे समाज की प्रतिष्ठा और गरिमा से जुड़ गया है,जिसके चलते समाज के लोगों में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रांतीय कसौधन वैष्य महासभा शहडोल मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री श्री ज्ञानचंद गुप्ता, जो की वर्तमान में आदर्श कसौधन समाज के सदस्य हैं, जिनका निवास कल्याणपुर है, द्वारा विगत लगभग 18-20 माह पूर्व सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई थी। इन पोस्टों में श्रीकांत गुप्ता एवं उनके परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बातें लिखी गई थीं, जिससे उस समय भी समाज में असंतोष का माहौल बना था।
बताया जाता है कि उस समय भी इस मामले की सूचना कलेक्टर महोदय, एसपी महोदय, थाना कोतवाली एवं आयुक्त महोदय सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। यही कारण है कि समाज के लोगों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और लोग इसे न्याय में देरी के रूप में देख रहे हैं। समाज के लोगों का आरोप है कि कार्रवाई न होने के कारण संबंधित व्यक्ति के हौसले और बढ़ गए हैं तथा वे समय-समय पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं, जिससे पीड़ित पक्ष एवं समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस पूरे घटनाक्रम ने समाज की एकजुटता को भी प्रभावित किया है और अब लोग खुलकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय पहुंचकर पुनः लिखित आवेदन पत्र सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजनों ने प्रशासन के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। समाज के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आवेदन में उपस्थित प्रमुख सदस्यगण: अध्यक्ष – श्री सुनील कुमार गुप्ता जी (मृगनयनी वस्त्रालय) महामंत्री – श्री राम जी गुप्ता जी संरक्षक – श्री विजय कुमार गुप्ता जी श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता श्री पवन कुमार गुप्ता श्री बालचंद्र गुप्ता श्री राजेश कुमार गुप्ता श्री संतोष कुमार गुप्ता (चूना वाले) श्री अशोक गुप्ता जी श्री मनोज कुमार गुप्ता जी श्री बांके बिहारी जी श्री नारेंद गुप्ता जी (पप्पू भैय्या जी) एवं समाज के जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आवेदन पत्र सौंपा गया। समाज के वरिष्ठजनों ने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। साथ ही यह भी संकेत दिए गए कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर जनसमर्थन जुटाकर प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके और समाज की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।
