जिला सत्र न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान को मातृशोक

नम आंखों के साथ दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि 


Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी निवासी इंदौर जिले में पदस्थ जिला न्यायाधीश श्री हिदायतउल्ला खान की माता श्रीमती जुम्मी बी ( 83 वर्ष ) का दुखद निधन हो गया। इसकी खबर फैलते ही लोगों मे शोक है। श्री खान अनूपपु्र,सतना, छिंदवाड़ा, डिण्डोरी, रायसेन सहित अन्य स्थानों पर पदस्थ रहे हैं। आपके परिवार मे हिदायतउल्ला खान के साथ रिजवाना कौसर (बहु) , नजमा बेगम (पुत्री) , खालिदा तनवीर ( नातिन) भी न्यायाधीश हैं। आपके भाई मोहम्मद मुस्तकीम शिक्षक और शेख अब्दुल्ला एडवोकेट हैं। उनकी माता जी का अंतिम‌ संस्कार सोमवार की रात्रि 9 बजे धनपुरी स्थित कब्रिस्तान मे किया जाएगा। परिवार के शुभचिंतकों ,मित्रों ने माता जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Previous Post Next Post