NSUI प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन अतिशीघ्र पट्टा वितरण की उठाई मांग

सर्वे होने के बाद भी आज दिनांक तक हितग्राहियों को नहीं मिला पट्टा


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में दिनांक 02 अप्रैल 2026 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया के प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ी निवासियों एवं भूमिहीन हितग्राहियों को धारणाधिकार (पट्टा) प्रदान कर शीघ्र पट्टा वितरण किए जाने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर जिला उमरिया के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जानी है, लेकिन जिला उमरिया के कई पात्र परिवार भूमि संबंधी दस्तावेजों के अभाव में योजना से वंचित हैं। ऐसे में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगरीय क्षेत्रों में निवासरत झुग्गी-झोपड़ी एवं भूमिहीन परिवारों को धारणाधिकार (पट्टा) प्रदान करना आवश्यक है, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि सर्वे हो जाने के बावजूद आज दिनांक तक हितग्राहियों को पट्टा वितरित नहीं किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि जिले के पात्र हितग्राहियों को अतिशीघ्र पट्टा वितरण किया जाए, जिससे वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें। ज्ञापन सौंपते समय कृष्ण कांत तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), पल्लवी असाटी (जिला सचिव), रोशनी श्याम (जिला सचिव), खुशी मोगरे (कॉलेज अध्यक्ष), प्रतिमा रैदास नावेद अंसारी,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post