सावधान रहें,स्वस्थ्य रहें,गर्मी और लू से बचें-कलेक्टर-दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के मध्य अनावश्यक घर से न निकले
Junaid Khan - शहडोल। 21 मई 2026 कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले के नागरिकों से गर्मी और लू से बचाव की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ढीले, सूती एवं हल्के रंग के कपड़े पहनें। सीधे धूप में निकलते समय सिर को छाता, टोपी या तौलिये से अवश्य ढंकें तथा जूते या चप्पल पहनकर ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने से पहले भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी या ठंडा शरबत पीकर ही बाहर जाएं। आम, गन्ने का रस और शिकंजी जैसे पेय पदार्थ गर्मी में लाभदायक होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि अधिक तापमान से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए समयानुसार आवश्यक उपाय किए जाएं, ताकि मानव स्वास्थ्य को होने वाली हानि से यथासंभव बचाया जा सके।
