भीषण गर्मी तपती धूप में भी नगर पालिका विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने प्रकाश व्यवस्था की दुरुस्त
Junaid Khan - शहडोल। घरौला मोहल्ला वार्ड नंबर 19 की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को नगर पालिका द्वारा किया गया चालू नगर पालिका सीएमओ श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देश एवं विद्युत विभाग के इंजीनियर पुनीत त्रिपाठी द्वारा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को कराया गया चालू…घरौला मोहल्ला तालाब के ऊपर लगभग पिछले 06 माह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई थी जिससे करण वार्ड वासियों एवं राहगीरों को अंधेरे का सामना करते हुए भारी असुविधा झेलनी पड़ रही थी जागरूक वार्ड वासियों ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट ना जलने की समस्या की शिकायत सुबह वार्ड में भ्रमण कर रहे मनोनीत पार्षद विनय केवट से की पार्षद विनय केवट ने वार्ड वासियों की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण करने हेतु इस बात की सूचना नगर पालिका के अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी श्री बालकरण को दी जिस पर नगर पालिका के अधिकारी एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा शिकायत का निराकरण करते हुए मंगलवार को नर्मदा मिश्रा कामता गोले के घर के सामने एवं संतोष रैकवार व महावीर गोले के घर के सामने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाया गया साथी तालाब के ऊपर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे भजन रजक भाई लालपाल एवं चुटदानी के घर सामने रास्ते पर पिछले कई वर्षों से कंप्लेंन के बाद भी प्रकाश व्यवस्था नहीं की जा रही थी आज नगर पालिका द्वारा वहां पर भी नई लाइट लगाकर प्रकाश व्यवस्था की गई दुरुस्त…भीषण गर्मी तपती धूप में भी नगर पालिका विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने वार्ड की स्ट्रीट लाइट प्रकाश व्यवस्था की दुरुस्त।
