ईदुज्जुहा का अवकाश अब 28 मई को, राज्य शासन ने जारी किए संशोधित आदेश
Junaid Khan - शहडोल। 26 मई 2026- मध्य प्रदेश शासन ने ईदुज्जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश में ईदुज्जुहा का सार्वजनिक अवकाश गुरुवार 28 मई 2026 को रहेगा। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह अवकाश बुधवार 27 मई 2026 को घोषित किया गया था। राज्य शासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के बाद सभी विभागों, कार्यालयों एवं शासकीय संस्थानों को नवीन निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए सूचित कर दिया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि बुधवार 27 मई को प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय, बोर्ड, निगम एवं अन्य सरकारी संस्थान पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे तथा नियमित कार्य संपादित किए जाएंगे।
Tags
SHAHDOL
